केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रायसेन जिले के भोजपुर और मंडीदीप का दौरा किया। उन्होंने भोजपुर के विनेका में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ किया। इस दौरान रायसेन जिले में 84 किलोमीटर से ज्यादा की 31 सड़कों का भूमिपूजन किया गया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गांव तक सड़क सुविधा पहुंचाना है, जिससे छोटे मजरा-टोले भी जुड़ सकें और ग्रामीण विकास को गति मिले। केंद्रीय मंत्री ने रायसेन में गरीबी मुक्त गांवों का देश का पहला मॉडल बनाने की घोषणा की। इसका उद्देश्य हर परिवार को स्थायी आजीविका से जोड़ना है। इसके लिए जल्द बैठक होगी। गांवों की मैपिंग कर रोजगारहीन परिवारों को पहचाना जाएगा। उन्हें पशुपालन, मछली पालन, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन और व्यापार जैसे कामों से जोड़ा जाएगा।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.