LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  आगरा में ‘बेस्ट डांडिया ऑफ आगरा 2.0' का हुआ आयो...
GENERAL Verified हिंदी

आगरा में ‘बेस्ट डांडिया ऑफ आगरा 2.0' का हुआ आयोजन:गरबा धुन पर थिरके लोग, लकी ड्रॉ में मिले आकर्षक उपहार

India • 13h ago • Source: publicofindia

आगरा के दयाल बाग स्थित द ग्रैंड सेलिब्रेशन में आयोजित ‘बेस्ट डांडिया ऑफ आगरा 2.0 (परंपरा ऑफ इंडिया)’ में डांडिया और गरबा की धूम रही। पारंपरिक परिधानों में पहुंचे महिला, पुरुष और युवतियों ने डीजे की धुन पर डांडिया स्टिक के साथ नृत्य किया। कार्यक्रम में बेस्ट डांडिया जोड़ी, बेस्ट डांडिया ड्रेस और बेस्ट डांडिया स्टाइल जैसी श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। वहीं, लकी ड्रॉ में वॉशिंग मशीन, कूलर और साउंड बार जैसे उपहार जीतने का मौका मिला। कार्यक्रम का आयोजन सचिन शुभ शर्मा के नेतृत्व में किया गया। दैनिक भास्कर एप इस आयोजन का डिजिटल मीडिया पार्टनर रहा। मां अंबे के पूजन से हुई शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ मां अंबे के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद लोगों ने डांडिया और गरबा के जरिए नवरात्रि का उत्सव मनाया। आयोजक सचिन शुभ शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना और लोगों को त्योहार की खुशियां साझा करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। इंदौर से आईं कशिश देवानी ने लिया हिस्सा कार्यक्रम में इंदौर से आईं कशिश देवानी भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि डांडिया भारतीय संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। देश के अलग-अलग राज्यों में इसे मनाने के तरीके और परंपराएं अलग हैं। आगरा में पहली बार आयोजित डांडिया कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें अच्छा लगा। आयोजन में लोगों ने विभिन्न फूड स्टॉल पर व्यंजनों का आनंद लिया। वहीं, सेल्फी कॉर्नर पर तस्वीरें खिंचवाकर यादगार पलों को कैमरे में कैद किया।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.