LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  NTA Vacancy: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में नौकरी पा...
BUSINESS Verified हिंदी

NTA Vacancy: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में नौकरी पाने का मौका, बिना परीक्षा होगा चयन, अच्छी मिलेगी सैलरी

India • 13h ago • Source: publicofindia

NTA Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने के इच्छुक लाइब्रेरी साइंस के उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है. एजेंसी ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में लाइब्रेरियन (एडमिनिस्ट्रेशन) के 2 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती में लाइब्रेरी मैनेजमेंट का अनुभव रखने वाले योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. NTA के भर्ती नोटिस के अनुसार, आवेदन विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर ईमेल के माध्यम से भेजना होगा. नियुक्ति शुरुआत में दो साल के लिए की जाएगी. उम्मीदवार के प्रदर्शन और संस्थान की जरूरतों के आधार पर अनुबंध बढ़ाया जा सकता है. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से देख लेनी चाहिए. NTA भर्ती 2026: कौन कर सकता है आवेदन? ओपन मार्केट से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लाइब्रेरी साइंस अथवा लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, लाइब्रेरी मैनेजमेंट के क्षेत्र में कम से कम पांच साल का अनुभव जरूरी है. रिटायर्ड सरकारी अधिकारी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार का केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) अथवा स्वायत्त निकाय से सेवानिवृत्त होना जरूरी है. उन्होंने लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर या समकक्ष पद पर काम किया हो. उनके पास भी लाइब्रेरी मैनेजमेंट में कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए. आयु सीमा और सैलरी की जानकारी NTA लाइब्रेरियन भर्ती के लिए सामान्य आवेदकों की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं, सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष है. आयु की गणना विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख के आधार पर की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और संबंधित क्षेत्र के मानकों के आधार पर निश्चित मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा. वेतन की अंतिम राशि सक्षम अधिकारी तय करेंगे. आधिकारिक नोटिस में किसी एक निश्चित वेतन राशि का उल्लेख नहीं किया गया है. यहां देखें नोटिफिकेशन और अप्लाई करने का लिंक NTA Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने का लिंकNTA Recruitment 2026 नोटिफिकेशन NTA Librarian Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें? भर्ती नोटिस के Annexure-I में दिए गए निर्धारित प्रारूप में आवेदन तैयार करें.अपना विस्तृत CV या रिज्यूमे संलग्न करें.शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के प्रमाणपत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां लगाएं.लागू होने पर प्रोफेशनल सर्टिफिकेट, हाल की सैलरी स्लिप या फॉर्म 16 और फोटो पहचान पत्र संलग्न करें.वर्तमान में सरकारी संगठन, PSU या स्वायत्त निकाय में कार्यरत उम्मीदवार NOC भी लगाएं.सभी दस्तावेज recruitment@nta.ac.in पर भेजें. ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में Application for the Post of Librarian, NTA लिखना जरूरी है. आवेदन विज्ञापन प्रकाशित होने के 15 दिनों के भीतर निर्धारित प्रारूप में पहुंच जाना चाहिए. देर से या अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं किए जा सकते. कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन? NTA प्राप्त आवेदनों के आधार पर निर्धारित मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा. चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल हो सकता है. केवल न्यूनतम योग्यता और अनुभव पूरा करने से इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने की गारंटी नहीं है. आवेदन करने से पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित भर्ती विज्ञापन, आवेदन की अंतिम तारीख और सभी शर्तों की पुष्टि जरूर करें. यह नियुक्ति संविदा आधारित है और इससे नियमित सरकारी नौकरी का अधिकार नहीं मिलेगा.

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.