LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  TECHNOLOGY  /  किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंक...
TECHNOLOGY Verified हिंदी

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स

India • 13h ago • Source: publicofindia

आज के दौर में स्मार्टफोन केवल एक साधारण फोन नहीं रह गया है, जिसका इस्तेमाल केवल कॉल या मैसेज तक ही सिमित हो. अब लोग मोबाइल ऐप्लिकेशन्स के जरिए रोज नई चीजे सीखते हैं. लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि अब मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की लोगों की पसंद में नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं. अब लोगों का इंटरेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), शॉर्ट वीडियो और ज्योतिष ऐप्स की ओर बढ़ रहा है. सेंसर टावर की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2025 के दौरान जनरेटिव AI ऐप्स के डाउनलोड में सालाना आधार पर 205 परसेंट की बढ़ोतरी हुई. वहीं, पढ़ाई और नौकरी से जुड़े ऐप्स के डाउनलोड में 39 परसेंट की ग्रोथ हुई. ये आंकड़े बताते हैं कि लोग अब मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ समय बिताने के लिए नहीं, बल्कि अपने काम आसान बनाने के लिए भी कर रहे हैं. AI ऐप्स की बढ़ती लोकप्रियता AI ऐप्स आज लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. इनकी मदद से लोग सवालों के जवाब जान सकते हैं, लेख लिख सकते हैं, पढ़ाई में मदद ले सकते हैं और कई तरह के काम कम समय में कर सकते हैं. चैटजीपीटी जैसे ऐप्स ने इस तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है. भारत में 2025 के दौरान जनरेटिव AI ऐप्स के डाउनलोड में 205 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज होना इस बात का सबसे बड़ा संकेत है. एंटरटेंमेंट ऐप्स भी आगे वीडियो देखने और एंटरटेंमेंट करने वाले ऐप्स की लोकप्रियता भी कम नहीं हुई है. खासकर छोटे एपिसोड वाली कहानियों और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स ने लोगों का ध्यान खींचा है. इन ऐप्स में छोटे एपिसोड के जरिए कहानी बताई जाती है, कम समय होने की वजह से लोगों को यह काफी पसंद आ रहे हैं. सेंसर टावर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2025 के दौरान मीडिया और एंटरटेंमेंट ऐप्स के डाउनलोड में 20 परसेंट की बढ़ोचरी हुई है. सोशल मीडिया ऐप्स में गिरावट इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और दूसरे सोशल मीडिया ऐप्स आज भी लोगों की डिजिटल जिंदगी का अहम हिस्सा हैं. इनके जरिए लोग दोस्तों और परिवार से जुड़े रहते हैं और फोटो और वीडियो शेयर करते हैं. हालांकि 2025 के दौरान सोशल मीडिया ऐप्स के कुल डाउनलोड में 17 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है.

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.