बीकानेर में पंचायत चुनावों में जिला परिषद और सभी 15 पंचायत समितियों में जीत के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस जिला परिषद के लिए टिकटों की घोषणा सोमवार तक कर सकती है। जबकि चार पंचायतों के लिए भी टिकटों की घोषणा इसी दिन हो सकती है। चुनाव की रणनीति को लेकर कांग्रेस के जयपुर स्थित मुख्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को हुई। कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में टिकटों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व राजस्थान कांग्रेस के सह-प्रभारी चिरंजीवी राव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बीकानेर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। बैठक में जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों की तैयारियों व रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जल्द तय होंगे टिकट कांग्रेस के देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि टिकट लिस्ट जल्द ही जारी हो सकती है। सोमवार तक अधिकांश उम्मीदवार तय हो जाएंगे। इसमें सबसे पहले जिला परिषद सदस्यों के लिए प्रत्याशी तय होंगे। इसके साथ ही चार पंचायत समितियों के लिए भी प्रत्याशी तय किए जा रहे हैं। उच्च स्तर पर इसके लिए प्रयास चल रहे हैं। ये मीटिंग रहे उपस्थित इस अवसर पर जिला सह-प्रभारी मुस्ताक खान, पीसीसी समन्वयक प्रद्युम्न सिंह राठौड, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर जिलाध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे मदनगोपाल मेघवाल, पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व विधायक रेवन्तराम मेघवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति बेनिवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, एससी विभाग जिलाध्यक्ष मेवाराम मेघवाल, आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष सतू खां पड़िहार सहित पदाधिकारिगण मौजूद रहे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.