Starlink India Licence: सिंधिया ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा, ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता है। सैटकॉम क्षेत्र में भी किसी एक कंपनी को नहीं चुना गया है। इन सेवाओं को देने की इच्छा रखने वाली सभी कंपनियों को लाइसेंस दिए गए हैं। इस समय एक कंपनी को लेकर काफी चर्चा हो रही है लेकिन तीन कंपनियों को लाइसेंस मिल चुके हैं। इनमें रिलायंस जियो, वनवेब और स्टारलिंक शामिल हैं। एक अन्य कंपनी एमेजॉन कुइपर (एलईओ) भी लाइसेंस लेना चाहती है। उसे तय प्रक्रिया का पालन करना होगा। ’
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.