लखनऊ, 9 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026 में उत्तर प्रदेश से निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा के सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान, श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाया था। इन सभी आठों प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि निर्विरोध निर्वाचित सभी सदस्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने तथा राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही, उच्च सदन की गरिमा को अभिवर्धित करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं भी प्रेषित कीं।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.