LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  SPORTS  /  टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्ले...
SPORTS Verified हिंदी

टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ, लिख दिया नया इतिहास

India • 13h ago • Source: publicofindia

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. वह टेस्ट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान हासिल किया. मुकाबले की पहली पारी में स्मिथ 25 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन स्टीव वॉ को पछाड़ने में कामयाब रहे. डरबन टेस्ट मैच शुरू होने से पहले स्मिथ 125 टेस्ट मैचों में 10920 रन बना चुके थे. उन्हें स्टीव वॉ को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 8 रन की जरूरत थी. उन्होंने पहली पारी में 25 रन बनाए, जिससे उनके कुल रन 10945 हो गए हैं. जबकि महान खिलाड़ी स्टीव वॉ ने 168 मैचों में 10927 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन (टेस्ट में) ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब 2 बल्लेबाज ही स्टीव स्मिथ से आगे हैं. ये 2 बल्लेबाज एलन बॉर्डर और रिकी पोंटिंग हैं. पूर्व कप्तान पोंटिंग ने अपने ऐतिहासिक करियर में 13378 रन बनाए, जबकि बॉर्डर ने 11174 रन बनाए थे. 13378 रन - रिकी पोंटिंग 11174 रन - एलन बॉर्डर 10945 रन - स्टीव स्मिथ 10927 रन - स्टीव वॉ इन टॉप चारों बल्लेबाजों में स्टीव स्मिथ का औसत सबसे बढ़िया है. स्मिथ ने 55.84 के बेहतरीन औसत से 10945 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 37 शतक और 45 फिफ्टी लगाई हैं. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया बेदम डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था. खराब रोशनी के चलते पहले दिन का खेल जल्दी समाप्त कर दिया गया. 65.2 ओवर के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं. मैट रेनशॉ 46 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान पैट कमिंस भी 33 रन बना चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में निक मैडिंसन पर बड़ा दांव खेला था, लेकिन वे 33 गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही आउट हो गए. मार्नस लाबुशेन ने 37 रन, जबकि स्टीव स्मिथ ने 25 रनों का योगदान दिया.

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.