LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  10 अक्टूबर से पेट्रोल पंपों पर UPI नहीं चलेगा:M...
BUSINESS Verified हिंदी

10 अक्टूबर से पेट्रोल पंपों पर UPI नहीं चलेगा:MDR के विरोध में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का फैसला; मांगें नहीं माने जाने तक जारी रहेगा

India • 12h ago • Source: publicofindia

पेट्रोल पंपों पर UPI लेन-देन पर लगने वाले MDR के विरोध में पाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने बड़ा निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अनुसार 10 अक्टूबर सुबह 5 बजे से पाली जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर UPI के जरिए भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। मांगें नहीं माने जाने तक यह निर्णय जारी रखने की बात कही गई है। एसोसिएशन के मुताबिक यह निर्णय जिले के करीब 300 पेट्रोल पंपों पर लागू होगा। ऐसे में पेट्रोल-डीजल खरीदने वाले ग्राहकों को UPI के बजाय नकद या पेट्रोल पंप पर उपलब्ध अन्य भुगतान माध्यमों का इस्तेमाल करना होगा। MDR को लेकर डीलर्स में नाराजगी पाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिकेय श्रोत्रिय ने बताया कि पेट्रोलियम डीलर्स लंबे समय से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में सहयोग करते आए हैं। इसके बावजूद पेट्रोल पंप डीलर्स पर MDR का आर्थिक भार बना हुआ है। सरकार की ओर से MDR को पूरी तरह समाप्त नहीं किए जाने से डीलर्स में असंतोष है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार पेट्रोल पंप डीलर्स पर लगने वाले MDR को पूरी तरह समाप्त करने को लेकर स्पष्ट और ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक एसोसिएशन अपने निर्णय पर कायम रहेगा। निजी भुगतान कंपनियों के चार्ज पर भी सवाल एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि विभिन्न निजी भुगतान कंपनियों के माध्यम से होने वाले UPI लेन-देन में राशि काटे जाने और इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से डीलर्स को आर्थिक नुकसान और असमंजस का सामना करना पड़ रहा है। अन्य निजी भुगतान माध्यमों से जुड़े MDR और चार्ज की व्यवस्था को लेकर भी डीलर्स ने नाराजगी जताई है। अध्यक्ष कार्तिकेय श्रोत्रिय ने बताया कि पाली जिले के पेट्रोलियम डीलर्स का यह सामूहिक निर्णय है। 10 अक्टूबर सुबह 5 बजे से जिले के पेट्रोल पंपों पर UPI भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्राहकों से नकद रखने की अपील एसोसिएशन ने पेट्रोल-डीजल खरीदने वाले ग्राहकों से अपील की है कि 10 अक्टूबर से पेट्रोल पंप पर आने से पहले नकद या अन्य उपलब्ध भुगतान माध्यम की व्यवस्था रखें, ताकि UPI भुगतान बंद रहने के कारण उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.