LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  SPORTS  /  वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और बुंदेलखंड राइजर्स सेमी...
SPORTS Verified हिंदी

वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और बुंदेलखंड राइजर्स सेमीफाइनल में पहुंचे

India • 13h ago • Source: publicofindia

वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और बुंदेलखंड राइजर्स सेमीफाइनल में अंडर-14 रेयर चैंपियनशिप के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, वेस्ट यूपी ने दोनों मैच जीते हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में चल रही ‘स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन अंडर-14 रेयर चैंपियनशिप’ के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और बुंदेलखंड राइजर्स ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की। चेयरमैन देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। पहले मुकाबले में बुंदेलखंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्ट यूपी हस्तिनापुर ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाए। देव शर्मा ने 34, राघव ने 29 और अभिषेक ने 18 रन बनाए। बुंदेलखंड की ओर से संचीत, रेवांश, प्रसूनजोत और अनुज ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बुंदेलखंड राइजर्स छह विकेट पर 100 रन ही बना सकी। मानस ने 31, यश ने 20 और रिहान ने 15 रन बनाए। वेस्ट यूपी की ओर से देव ने दो, जबकि अरनव पवार और प्रसूनजोत ने एक-एक विकेट लिया। वेस्ट यूपी ने पांच रन से मुकाबला जीत लिया। दूसरे मैच में भी बुंदेलखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वेस्ट यूपी हस्तिनापुर ने आठ विकेट पर 107 रन बनाए। किरात ने 21, आरिश ने 19 और सिरता ने 11 रन बनाए। बुंदेलखंड की ओर से रेवांश और युग ने तीन-तीन तथा गोल्डी ने एक विकेट लिया। जवाब में बुंदेलखंड राइजर्स की टीम 14.1 ओवर में 78 रन पर सिमट गई। मानस ने 47 और यश ने 16 रन बनाए। मैच से पहले मुख्य अतिथि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल और सचिव रोहन सिंघल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कोच अतहर अली ने अतिथियों का स्वागत किया।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.