कैराना। कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर दिल्ली में विपक्षी सांसदों की ओर से किए गए प्रदर्शन में कैराना सांसद इकरा हसन भी शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान इकरा हसन अपने अलग अंदाज में नजर आईं। उनके हाथों में मौजूद तख्तियों पर लिखे नारों ने प्रदर्शन स्थल पर लोगों का ध्यान खींचा। कुछ ही देर में तख्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गए। इकरा हसन के एक हाथ में उठाई गई तख्ती पर लिखा था, ‘एक कचौरी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा’ , जबकि दूसरी तख्ती पर ‘बीजेपी ही सीईसी है’ लिखा ...
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.