मानसिक रूप से कमजोर और विशेष देखभाल की जरूरत वाले लोगों के लिए संचालित गृह को लेकर स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। SFI तहसील कमेटी झुंझुनूं ने इस संबंध में प्रशासन और संबंधित विभागों को पत्र भेजकर जयपुर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विशेष टीम बुलाने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि संस्थान की मान्यता, संचालन की शर्तों, निर्धारित मापदंड, स्टाफ व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सहित पूरे संचालन की गहन जांच होनी चाहिए। स्वीकृत पते और वर्तमान संचालन स्थल की जांच हो सरकारी अनुदान और बैंक खातों की जांच हो SFI ने संस्थान को प्राप्त सरकारी सहायता और अनुदान के उपयोग की भी जांच कराने की मांग की है। संगठन ने कहा कि यह देखा जाए कि सरकारी सहायता किस मद में और किस प्रकार खर्च की गई। इसके साथ ही संबंधित बैंक खातों की भी जांच कराने की मांग की गई है। आवासियों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी की मांग संगठन ने प्रशासन से आवासियों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी रखने की मांग की है। आवश्यकता होने पर उन्हें किसी सुरक्षित वैकल्पिक संस्थान में स्थानांतरित करने पर भी विचार करने की बात कही गई है। SFI ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की निगरानी वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि जांच के दौरान किसी प्रकार का दबाव नहीं होना चाहिए और आवासियों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ या हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जांच में अनियमितता या मानवाधिकार उल्लंघन सामने आता है तो तत्काल कार्रवाई की जाए। अन्यथा SFI ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। संगठन ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.