अजमेर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई 3 से 5 घंटे तक बंद रहेगी। डी-4, दादाबाड़ी, अंबाबाड़ी समेत कई क्षेत्रों में बिजली कटौती का शटडाउन रहेगा। टाटा पावर ने बिजली सप्लाई बंद रखने का शेड्यूल जारी किया है, जिसके अनुसार अजमेर शहर में अलग-अलग इलाकों में निर्धारित समय पर कुल 7 शटडाउन रहेंगे। इनमें सबसे लंबा शटडाउन D4 क्षेत्र में सुबह 8:30 से दोपहर 1:30 बजे तक 5 घंटे रहेगा। इसके अलावा D3 क्षेत्र में सुबह 7 से 11:30 बजे तक 4.5 घंटे और D1 के खानपुरा रोड-सुभाष नगर क्षेत्र में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.