सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कलवारी-शेरवा निवासी पत्रकार आकाश मिश्रा के दादा कुंज बिहारी मिश्रा की तेरहवी पर श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, शीतला चौकियां धाम के विनय त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, उद्योगपति एवं भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अंकुर शुक्ला, ब्यूरो प्रमुख कुंवर नीतीश, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे। सिकरारा क्षेत्र के पत्रकारों ने कार्यक्रम में पहुंचकर स्व. मिश्रा को श्रद्धांजलि दिया। वरिष्ठ पत्रकार लल्लन उपाध्याय, शरद सिंह, सुशील सिंह, अरुण कुमार, शेर बहादुर, अंकित, मिथुन, सौरभ सिंह, मुकेश, मंगेश सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता किया। परिजनों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.