कोण्डागांव, असल बात News 05 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके आवश्यक दस्तावेज एवं योजनाओं का लाभ उनके नजदीक ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में केशकाल विकासखण्ड के ग्राम गढ़ सिलियारा निवासी श्री प्रमोद कुंजाम के परिवार को राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल किसान किताब (पट्टा) प्रदान किया गया। प्रमोद ने बताया कि उनके घर का पट्टा गुम हो जाने के कारण उन्हें काफी समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और अन्य जरूरी कार्यों में भी उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सेवा सेतु शिविर में उनकी समस्या को संज्ञान में लेते हुए राजस्व विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें डिजिटल पट्टा उपलब्ध कराया गया। डिजिटल पट्टा मिलने से अब प्रमोद के परिवार की वर्षों से चली आ रही परेशानी दूर हो गई है और उन्हें अपने घर से संबंधित दस्तावेज सुरक्षित एवं आसानी से उपलब्ध हो गया है। प्रमोद ने कहा कि सेवा सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान उनके गांव के नजदीक ही हो गया, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी हैं और जरूरतमंद लोगों को सीधे शासकीय सेवाओं से जोड़ने में मददगार साबित हो रहे हैं।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.