LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  धीरेंद्र शास्त्री बोले- लंबे समय तक धाम में न ठ...
POLITICS Verified हिंदी

धीरेंद्र शास्त्री बोले- लंबे समय तक धाम में न ठहरे:मंदिर और हॉल तक ही हमारी जिम्मेदारी, परिसर में खुद रहें सावधान

India • 13h ago • Source: publicofindia

छतरपुर जिले के गढ़ा स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शनिवार रात श्रद्धालुओं, विशेषकर माताओं-बहनों के लिए एक बेहद अहम चेतावनी और सतर्कता अपील जारी की है। पंडित शास्त्री ने स्पष्ट कहा कि वर्तमान में सनातन धर्म पर चारों तरफ से हमले हो रहे हैं और धाम को बदनाम करने की साजिशें रची जा रही हैं। इसी के मद्देनजर उन्होंने धाम आने वाले भक्तों की सुरक्षा को लेकर कुछ सख्त हिदायतें दी हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने माताओं और बहनों से अकेले धाम न आने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई महिला अकेली आती है, तो वह यहां किसी भी अनजान व्यक्ति या धाम के किसी भी सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करे। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं को लंबे समय तक धाम में न ठहरने की सलाह दी है। '5 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा संभव नहीं, स्वयं सतर्क रहें' धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि 5 किलोमीटर के विशाल दायरे में फैले पूरे धाम परिसर में हर जगह सुरक्षाकर्मी तैनात करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि समय और समाज की स्थितियों को देखते हुए श्रद्धालुओं को खुद जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है। वृंदावन जैसी धार्मिक नगरियों में हाल ही में सामने आई घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते कि किसी अप्रिय घटना के कारण धाम या श्री बालाजी महाराज की बदनामी हो। संस्था की जिम्मेदारी सिर्फ मंदिर परिसर और हॉल तक सीमित संस्था की जवाबदेही तय करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पहले ही घोषणा कर दी कि बागेश्वर धाम समिति की जिम्मेदारी केवल मुख्य मंदिर परिसर और हॉल तक ही सीमित है। इसके अलावा बाहरी परिसर की जिम्मेदारी संस्था की नहीं होगी। उन्होंने अपील की कि श्रद्धालु किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए स्वयं सजग और सावधान रहें। धाम प्रशासन ने जारी की श्रद्धालुओं के लिए अपील बागेश्वर धाम प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति या सेवादार पर भरोसा न करें, लंबे समय तक रुकने से बचें और अपनी सुरक्षा व सामान की देखरेख स्वयं करें।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.