प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि बड़नगर से वाराणसी तक निकली ‘सेवा यात्रा’ शुक्रवार को अयोध्या पहुंची। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के रानीमऊ में NH-27 पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही यह यात्रा जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित की गई है। अयोध्या सीमा में यात्रा के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। लोगों ने यात्रा में शामिल सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजकों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से यह यात्रा उनकी जन्मभूमि बड़नगर से कर्मभूमि वाराणसी के लिए निकली है। यात्रा का उद्देश्य जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके साथ ही विकास और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है। यात्रा में गुजरात से आए केतु पटेल और नरेंद्र भाटी समेत कई लोग शामिल हैं। रानीमऊ में स्वागत के बाद यात्रा रुदौली विधानसभा क्षेत्र में विश्राम करेगी। शनिवार सुबह ‘बड़नगर टू वाराणसी सेवा यात्रा’ अपने अगले पड़ाव वाराणसी के लिए रवाना होगी।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.