दैनिक भास्कर की ओर से बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो-2026 के दूसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। एक्सपो में जयपुर और आसपास के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स डिस्प्ले किए जा रहे हैं। एक ही छत के नीचे फ्लैट, विला, प्लॉट और फार्म हाउस के अलग-अलग विकल्प देखने का मौका मिल रहा है। शनिवार को एक्सपो विजिट करने वालों के बीच लकी ड्रॉ निकाला गया। इसमें आगरा रोड, जयपुर निवासी सुशील खंडेलवाल विजेता रहे। उन्हें दैनिक भास्कर की ओर से 1 लाख रुपए का चेक दिया गया। एक्सपो में आने वाले विजिटर्स के लिए हर दिन लकी ड्रॉ रखा गया है और विजेता को 1 लाख रुपए का चेक दिया जा रहा है। यानी एक्सपो के हर दिन एक विजिटर को 1 लाख रुपए जीतने का मौका मिल रहा है। 5.5 करोड़ रुपए तक के अल्ट्रा-लग्जरी फ्लैट फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए आयोजित एक्सपो में प्रीमियम से लेकर अलग-अलग कैटेगरी की प्रॉपर्टी के विकल्प मौजूद हैं। यहां 5.5 करोड़ रुपए तक के अल्ट्रा-लग्जरी फ्लैट्स की बुकिंग भी कराई जा सकती है। जयपुर और आसपास के कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की जानकारी एक ही जगह मिल रही है। रविवार को आखिरी दिन, एंट्री फ्री एक्सपो का रविवार को आखिरी दिन है। रविवार होने और शहर के बीच में आयोजन होने के कारण बड़ी संख्या में जयपुराइट्स के पहुंचने की संभावना है। एक्सपो में एंट्री फ्री है। क्यूआर कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 9828170888 और 9950512157 पर संपर्क किया जा सकता है।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.