अलीगढ़ के मंडलायुक्त ओपी आर्य आज हाथरस आए। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने उनका स्वागत किया। अलीगढ़ के कमिश्नर आज दोपहर 11:00 बजे हाथरस आए और शाम 4:00 बजे के करीब वापस लौट गए। सबसे पहले उन्होंने बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां पर्चा काउंटर समेत कई विभागों को देखा। सीएमओ ने बताया कि रोज करीब 1200 मरीज आते हैं। मंडलायुक्त ने मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त ने तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर शिकायतों का निपटारा करने के कड़े निर्देश दिए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि जरूरी बताई। सफाई व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश दोपहर 3 बजे के लगभग वह नगर पालिका हाथरस भी गए, जहां लाभार्थियों से बात कर स्वीकृति पत्र बांटे। उन्होंने निकायों में शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश और नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए फॉगिंग व सफाई प्रभावी रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.