भोपाल, 1 अक्टूबर 2026: उज्जैन में मोचियान की मस्जिद, जिसे पहले शाही मस्जिद और अब शाही इमाम मस्जिद कहा जा रहा है, के मामले में जुम्मे की नमाज के बाद संभावित तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोहसिन अली खान को डिटेन कर लिया है। उज्जैन पुलिस ने भोपाल पुलिस को बताया था कि, मोहसिन अली खान माहौल को डिस्टर्ब करने का प्रयास करते हैं। मोहसिन अली खान कौन है मोहसिन अली खान, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष बताए जाते हैं। आजकल अपनी और अपनी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए मुस्लिम समाज में काम कर रहे हैं। मुस्लिम समाज में पहले से ही मौजूद और अकील जैसे कद्दावर नेता मौजूद हैं। इसके अलावा और भी 100 से अधिक नाम है, लेकिन सब या तो कांग्रेस या फिर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। पुराने नेता है और इनका सभी समाज की जनता के बीच अच्छा जनाधार है है इसलिए संयम और सौहार्द की राजनीति करते हैं। ऐसी स्थिति में मोहसिन अली खान शायद उस रिक्त स्थान को भरने की कोशिश कर रहे हैं जो भले ही लंबे समय तक राजनीति के लिए उचित न हो परंतु फिलहाल तो समाज में लोकप्रियता और मीडिया में हेडलाइंस दिलवा सकता है। भोपाल के मोहसिन अली खान का उज्जैन से क्या रिश्ता AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उज्जैन के मामले में सक्रिय होना, मोहसिन अली खान की राजनीतिक जिम्मेदारी है। किसी के चलते वह उज्जैन गए थे लेकिन उज्जैन में पुलिस ने उनको 18 घंटे तक हिरासत में रखा। उज्जैन पुलिस का कहना है कि, मोहसिन अली खान लोगों को हाई कोर्ट का आदेश नहीं मानने और मस्जिद प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध करने के लिए प्रेषित कर रहे थे। आज मस्जिद प्रशासन द्वारा, सड़क के चौड़ीकरण के लिए मस्जिद के छोटे से हिस्से को तोड़ने के दौरान, हादसा हो गया और मस्जिद की छत को थोड़ा नुकसान हो गया। इस बात को लेकर अफवाह का बाजार गर्म किया गया। बताया गया कि स्ट्रक्चर गिर गया है, फिर यह भी बोला गया कि कोई उसमें दब गया है। किसी ने बताया कि किसी की मौत हो गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी समाज के धर्मगुरु घटनास्थल पर पहुंच गए, ताकि कोई भीड़ एकत्रित न हो पाए। उज्जैन के कलेक्टर द्वारा चेतावनी जारी की गई। प्रशासन को शक है कि, शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद एक बार फिर इस मुद्दे को उठाकर शांति भंग करने का प्रयास किया जा सकता है। शहर में शांति स्थापित रहे इसलिए पुलिस ने नेताजी को हिरासत में ले लिया है।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.