LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  TECHNOLOGY  /  मंडोर सुपरफास्ट में बढ़ेंगे दो एसी कोच:मंडोर स्...
TECHNOLOGY Verified हिंदी

मंडोर सुपरफास्ट में बढ़ेंगे दो एसी कोच:मंडोर स्टेश से गुजरने वाली ट्रेन नहीं लेट, वीडीयू सिस्टम शुरू, पढ़ें प्रमुख खबरें

India • 13h ago • Source: publicofindia

दीपावली और त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेसे ट्रेन में दो एक्स्ट्रा एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। वहीं जोधपुर मंडल के मंडोर स्टेशन में ड्यूल वीडीयू सिस्टम की शुरुआत गुरुवार को की गई है। इसमें खराबी के दौरान भी ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा और देरी नहीं होगी। पढ़ें रेलवे की प्रमुख खबरें… 1. 3 अक्टूबर से मंडोर सुपरफास्ट में बढ़ेंगे दो एसी कोच त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से दो अतिरिक्त एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को ज्यादा रिजर्व सीट मिलेगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जोधपुर से 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक तथा दिल्ली से 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक एक सेकंड एसी और एक थर्ड एसी इकोनॉमी कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे। अतिरिक्त कोचों के जुड़ने से त्योहारी अवधि में जोधपुर-दिल्ली के बीच एसी कैटेगिरी में सीटें बढ़ेगी। 2.मंडोर स्टेशन पर ड्यूल वीडीयू सिस्टम प्रारंभ,खराबी में भी जारी रहेगा ट्रेन संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के मंडोर स्टेशन पर महत्वपूर्ण ड्यूल वीडीयू सिस्टम का कमीशनिंग कार्य गुरुवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही नई व्यवस्था को नियमित ट्रेन संचालन में शामिल कर लिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि नई व्यवस्था से मंडोर स्टेशन पर ट्रेन संचालन लगातार रहेगा। किसी एक उपकरण में तकनीकी खराबी आने पर भी वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए संचालन जारी रखा जा सकेगा। मुख्य व्यवस्था में तकनीकी समस्या आने पर वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से सिस्टम को चालू रखा जा सकेगा। इससे ट्रेन संचालन में देरी की संभावना कम होगी। यह कार्य मंडल के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग की जोधपुर ओपन लाइन टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरा किया। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(संकेत व दूरसंचार) अनुपम कुमार के अनुसार वीडीयू यानी विजुअल डिस्प्ले यूनिट एक स्क्रीन आधारित प्रणाली है,जिस पर स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन और सिग्नल से संबंधित जरूरी जानकारी दिखाई देती है। ड्यूल वीडीयू सिस्टम में दो स्क्रीन होती हैं। ऐसे में एक स्क्रीन में तकनीकी खराबी आने पर दूसरी स्क्रीन से काम जारी रखा जा सकता है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.