सनातन धर्म के सबसे बड़े पर्वों में से एक दुर्गा पूजा वर्ष 2026 में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के इस महापर्व में देशभर के मंदिरों और पूजा पंडालों में विशेष आयोजन होंगे। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिलेगी। दुर्गा पूजा 2026 की प्रमुख तिथियां महा षष्ठी (पूजा का शुभारंभ) – 17 अक्टूबर 2026, शनिवार महा सप्तमी – 18 अक्टूबर 2026, रविवार महा अष्टमी (संधि पूजा) – 19 अक्टूबर 2026, सोमवार महा नवमी – 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार विजया दशमी (दशहरा एवं प्रतिमा विसर्जन) – 21 अक्टूबर 2026, बुधवार मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां शुरू दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न शहरों में पूजा समितियां अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। भव्य पंडाल, आकर्षक सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस पर्व की खास पहचान होते हैं। महा अष्टमी के दिन श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना और कन्या पूजन करते हैं, जबकि विजया दशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी जाती है। श्रद्धा, शक्ति और विजय का पर्व दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। यह पर्व समाज में एकता, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संदेश देता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में लाखों श्रद्धालु मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूजा-पंडालों में पहुंचते हैं। दुर्गा पूजा और दशहरा से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज। मिथिला हिन्दी न्यूज
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.