दौसा में पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक डाक बंगले में आयोजित हुई। उपचुनाव में विधानसभा प्रत्याशी रहे जगमोहन मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए अभी से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर संगठन को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो सकता है, लेकिन कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों एवं बूथ समितियों को पुनः सक्रिय करने तथा आमजन से सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। मीणा ने केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा ग्रामीण विकास की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत अनुशासन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता है। सभी कार्यकर्ता चुनावी रणनीति के अनुरूप समन्वय के साथ कार्य करें। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने गरीब कल्याण, महिला सुरक्षा, रोजगार और किसानों से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आगामी पंचायत राज चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जिताकर भेजें। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी ने भी सम्बोधित किया पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद इस दौरान जिला महामंत्री विपिन जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिकंदर वधावन, डीपी सैनी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल, नीलम गुर्जर, पिंटू पापड़दा, पूर्व चेयरमैन सुरेश घोसी, पार्षद इंद्र मीणा, अरविंद गुर्जर, दशरथ सिंह, कैलाश पारीक, प्रहलाद महेशरा, कैलाश नागल गोविंद, रामप्रसाद गुर्जर, रामलाल शर्मा, राजेश एडवोकेट, मुरारी आभानेरी, महेंद्र तिवाड़ी, जयप्रकाश जैमन, भावना सैनी, सरोज मीणा, रिधिचंद सिगवाड़ा, किशोरीलाल बैरवा, फैलीराम मीणा, राजेंद्र शर्मा, पार्षद सतीश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सियाराम शर्मा एडवोकेट सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.