LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  OpenAI ने लॉन्च किए 24 घंटे काम करने वाले Dots ...
BUSINESS Verified हिंदी

OpenAI ने लॉन्च किए 24 घंटे काम करने वाले Dots एजेंट्स और किफायती GPT-6.1 मॉडल

India • 13h ago • Source: publicofindia

कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपनएआई ने मंगलवार को ऐसे एआई एजेंट ‘डॉट्स’ पेश किए, जो उपयोगकर्ताओं के लक्ष्यों पर लगातार काम कर सकते हैं। कंपनी ने इसके साथ चैटजीपीटी, कोडेक्स, एआई मॉडल और डेवलपर मंच से जुड़े 20 से अधिक अपडेट की भी घोषणा की। कंपनी के मुताबिक, जीपीटी-6 एस्ट्रा मॉडल से संचालित ये एजेंट अपने क्लाउड कंप्यूटर पर काम करते हैं और उपयोगकर्ताओं के लिए 24 घंटे कार्य कर सकते हैं। ये प्लगइन प्रणाली के जरिये 4,000 से अधिक ऐप से जुड़ सकते हैं और उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर समय के साथ उनकी पसंद को भी समझ सकते हैं। वार्षिक डेवलपर सम्मेलन ‘डेवडे’ में पेश एआई एजेंट डॉट्स का इस्तेमाल चैटजीपीटी के अलावा स्लैक और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के जरिये भी किया जा सकेगा। उपयोगकर्ता तय कर सकेंगे कि ये एजेंट अपने स्तर पर कौन-से काम कर सकते हैं। हालांकि, पासवर्ड बदलने जैसे संवेदनशील कार्यों के लिए उपयोगकर्ता की मंजूरी लेनी जरूरी होगी। ओपनएआई ने कंपनियों के लिए खरीद और चालान प्रसंस्करण जैसे विशिष्ट कार्य करने वाले ‘स्पेशलिस्ट डॉट्स’ का परीक्षण भी शुरू किया है। कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ इन्हें उसके उद्यम सुरक्षा और प्रशासन संबंधी नियंत्रणों से जोड़ने पर भी काम कर रही है। कंपनी ने इसके साथ जीपीटी-6.1 सोल मॉडल भी पेश किया, जिसे उसने एआई एजेंट के जरिये कोडिंग, कंप्यूटर के इस्तेमाल और पेशेवर कार्यों में जीपीटी-6 एस्ट्रा के प्रदर्शन के करीब बताया है। हालांकि, इस मॉडल की मानक कीमत एस्ट्रा के मुकाबले करीब पांचवां हिस्सा है। जीपीटी-6.1 सोल की कीमत प्रति 10 लाख इनपुट टोकन दो डॉलर और प्रति 10 लाख आउटपुट टोकन 10 डॉलर है। वहीं, जीपीटी-6 एस्ट्रा के लिए ये दरें क्रमशः 10 डॉलर और 50 डॉलर हैं। जीपीटी-6.1 सोल चैटजीपीटी वर्क और कोडेक्स में प्लस, प्रो, बिजनेस, एंटरप्राइज और एजुकेशन श्रेणी के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। डेवलपर इसका इस्तेमाल एपीआई के जरिये भी कर सकते हैं। हालांकि, यह अभी चैटजीपीटी के सामान्य चैट इंटरफेस का हिस्सा नहीं है। डेवलपर के लिए कंपनी ने नए प्लगइन विकल्प पेश करने के साथ एजेंट्स एपीआई में कंप्यूटर इस्तेमाल करने की सुविधा भी जोड़ी है। इससे डेवलपर ऐसे एआई एजेंट बना सकेंगे जो सॉफ्टवेयर के साथ सीधे संवाद कर विभिन्न कार्य पूरे कर सकें। ओपनएआई ने टीमों के लिए ‘चैटजीपीटी स्पेस’ भी पेश किया है। इसमें सहकर्मी, चैटजीपीटी और डॉट्स साझा फाइल तथा जानकारी के आधार पर मिलकर काम कर सकेंगे।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.