LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  विदिशा में SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कल...
POLITICS Verified हिंदी

विदिशा में SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की, वॉटर कैनन चलाया; CEC के इस्तीफे की मांग

India • 13h ago • Source: publicofindia

विदिशा में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया से मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक नीमताल पर धरना दिया। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट की ओर पैदल मार्च करने लगे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोका। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने पानी की बौछार की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। इसे 'वोट चोरी' बताते हुए निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका। राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग कर रही है। राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतू सिंह राजपूत ने पुलिस पर महिलाओं से धक्का-मुक्की और चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। वहीं, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बैरिकेड पार कर कलेक्ट्रेट तक पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग की प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग दोहराई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.