LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  पांच साल में 40% की बढ़ोतरी, जयपुर सबसे आगे:ग्र...
BUSINESS Verified हिंदी

पांच साल में 40% की बढ़ोतरी, जयपुर सबसे आगे:ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की 8 अक्टूबर से होगी शुरुआत, मित्रंजन भादुरी आए जयपुर

India • 13h ago • Source: publicofindia

राजस्थान में कारोबारी खरीदारी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अमेजन बिजनेस के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में राजस्थान में उसके पंजीकृत ग्राहक आधार में 40 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश से अमेज़न बिजनेस पर होने वाली कुल बिक्री में साल-दर-साल करीब 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक थोक बिक्री में भी करीब 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अमेजन बिजनेस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक राजस्थान में सबसे अधिक बिक्री वाले शहरों और कस्बों में जयपुर पहले स्थान पर है। इसके बाद जोधपुर, उदयपुर, अलवर, अजमेर और कोटा का स्थान है। प्लेटफॉर्म पर राजस्थान के कारोबारी खरीदारों ने सबसे ज्यादा आईटी से जुड़े उत्पाद खरीदे। इसके अलावा टीवी, एसी और रसोई से जुड़े उत्पादों की भी मांग रही। छोटे शहरों में भी बढ़ रहा ऑनलाइन खरीदारी का चलन अमेजन बिजनेस के अनुसार राजस्थान में छोटे कारोबार, रिटेलर, कार्यालय, संस्थान, निर्माता, आईटी कंपनियां, होटल और रेस्तरां समेत विभिन्न श्रेणियों के कारोबारी ऑनलाइन खरीदारी की ओर बढ़ रहे हैं। कारोबारियों के लिए उत्पादों की बड़ी रेंज, प्रतिस्पर्धी कीमतें, जीएसटी चालान, थोक छूट और डिलीवरी की सुविधा ऑनलाइन खरीदारी को बढ़ावा दे रही है। जयपुर आए अमेजन बिजनेस के डायरेक्टर मित्रंजन भादुरी ने कहा कि राजस्थान में डिजिटल प्रोक्योरमेंट की ओर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन की तैयारी के दौरान कारोबारियों की खरीदारी बढ़ रही है। अलवर, अजमेर और कोटा जैसे शहरों में भी निर्माता, आईटी कंपनियां, छोटे होटल और रेस्तरां अधिक विकल्प, सुविधा और किफायती कीमतों की तलाश कर रहे हैं। राजस्थान का कारोबारी परिदृश्य मैन्युफैक्चरिंग, हैंडीक्राफ्ट, एग्रो-प्रोसेसिंग और पर्यटन जैसे कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। इन क्षेत्रों में उपकरण, संचालन से जुड़ी सामग्री, आईटी उत्पाद और हॉस्पिटैलिटी से संबंधित सामान की जरूरत रहती है। ऑनलाइन खरीदारी के जरिए कारोबारी अलग-अलग उत्पादों और कीमतों की तुलना करने के साथ खरीदारी का रिकॉर्ड भी व्यवस्थित रख सकते हैं। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए कारोबारी थोक में स्टॉक खरीदने और खरीद लागत को नियंत्रित करने पर भी ध्यान दे रहे हैं। अमेज़न बिजनेस का दावा है कि उसके प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कारोबारी सुविधाएं इस प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद करती हैं। यहां 20 लाख से अधिक विक्रेताओं के 19 करोड़ से ज्यादा उत्पाद उपलब्ध हैं। प्लेटफॉर्म पर कारोबारियों को आईटी सप्लाई, स्टेशनरी, सफाई से जुड़े उत्पादों सहित विभिन्न श्रेणियों में खरीदारी के विकल्प मिलते हैं। बड़े ऑर्डर पर थोक छूट और अन्य कारोबारी सुविधाओं के जरिए कंपनियां अपनी खरीद प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित करने पर जोर दे रही हैं।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.