प्रयागराज में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असरावे खुर्द गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 28 वर्षीय आशीष निषाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी लगातार उससे बातचीत कर रहे हैं और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझा रहे हैं। देखें तस्वीरें…. आशीष निषाद गांव निवासी रामसुख निषाद का बेटा है। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों को टावर के आसपास से हटाया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। युवक टावर पर क्यों चढ़ा, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.