हनुमानगढ़ में पंचायतीराज चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कृषि उपनिदेशक कार्यालय सभागार में हुए प्रशिक्षण में विभिन्न पंचायत समितियों के मास्टर ट्रेनर्स शामिल हुए। प्रशिक्षण में चुनाव प्रक्रिया, मतदान दल गठन, नामांकन एवं जांच के नियमों सहित मतदान से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। पीआरओ और मतदान अधिकारियों की जिम्मेदारियां समझाईं प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी (पीआरओ), प्रथम मतदान अधिकारी (पीओ-1) और द्वितीय मतदान अधिकारी (पीओ-2) के कार्यों और जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया गया। मतदान के अलग-अलग चरणों में बरती जाने वाली सावधानियों के साथ पोस्टल बैलेट से संबंधित नियमों की भी जानकारी दी गई। मॉक पोल से समझाई मतदान की प्रक्रिया मतदान में पारदर्शिता और प्रक्रिया की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए मॉक पोल की पूरी प्रक्रिया करके दिखाई गई। प्रशिक्षण के दौरान यह बताया गया कि मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल किस तरह कराया जाता है और इससे संबंधित जरूरी सावधानियां क्या रहती हैं। ईवीएम की तकनीकी जानकारी भी दी जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने ईवीएम के काम करने के तरीके, उसकी तकनीकी सेटिंग और मतदान के दौरान आने वाली संभावित तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के उपायों की जानकारी दी। इससे ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को चुनाव ड्यूटी में आने वाली तकनीकी परिस्थितियों से निपटने की प्रक्रिया समझने का अवसर मिला। निर्देशों की पालना पर जोर प्रशिक्षण के अंत में सभी मास्टर ट्रेनर्स को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों और चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं की पूरी तरह पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में महेंद्रपाल सिंह, चैन सिंह, रमेश कुमार धानक सहित अन्य प्रशिक्षक और विभिन्न पंचायत समितियों के ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.