बिहार महिला टीम ने प्रतियोगिता में हासिल किया सातवां स्थान पूर्णिया। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित 72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार की महिला टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सातवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली वैशाली की वंदना कुमारी को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए चैंपियनशिप का ‘सर्वश्रेष्ठ उभरती खिलाड़ी पुरस्कार’ प्रदान किया गया। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बिहार महिला टीम की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। टीम ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सातवां स्थान प्राप्त किया। इसी दौरान वंदना कुमारी ने अपने खेल से प्रभावित करते हुए आयोजकों का ध्यान आकर्षित […] The post Purnia: सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में वंदना को मिला सर्वश्रेष्ठ उभरती खिलाड़ी का पुरस्कार- GS NEWS appeared first on GS NEWS .
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.