LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  SPORTS  /  Asian Games में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों क...
SPORTS Verified हिंदी

Asian Games में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को PM Narendra Modi ने सराहा

India • 12h ago • Source: publicofindia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जापान के नागोया में एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। इनमें रजत पदक विजेता एंसी सोजन, अनाहत सिंह और अभय सिंह शामिल हैं। एंसी ने महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक जीता जबकि हरिता भद्रा ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। अनाहत और अभय ने क्रमश: महिला और पुरुष एकल स्क्वाश में रजत पदक जीते। सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत जबकि तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की डेकाथलन में कांस्य पदक जीता। एंसी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि उनके ‘मजबूत और जुझारू प्रदर्शन’ से देश को बेहद खुशी हुई है। मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एशियाई खेलों में महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक जीतने पर एंसी सोजन को बधाई! उनका मजबूत और जुझारू प्रदर्शन देश के लिए बेहद खुशी लेकर आया है। वह आने वाले समय में भी इसी तरह बड़ी सफलताएं हासिल करती रहें।’’ प्रधानमंत्री ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर भद्रा को भी बधाई दी और कहा कि उनकी उपलब्धि पर भारत को गर्व है। उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई खेलों में महिलाओं की 200 मीटर में हरिता भद्रा का शानदार कांस्य! अपने पहले एशियाई खेलों में हिस्सा लेते हुए उन्होंने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ दौड़ लगाई और पोडियम पर स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। भारत को उन पर गर्व है।’’ प्रधानमंत्री ने अनाहत और अभय की भी सराहना की। मोदी ने अभय को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एशियाई खेलों में पुरुष एकल स्क्वाश में रजत पदक जीतने पर अभय सिंह को बधाई! उनके कौशल और दृढ़ संकल्प ने भारत को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि वर्षों से की गई उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाती है। आगे के सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं।’’ युवा खिलाड़ी अनाहत के बारे में प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया, ‘‘अनाहत का शानदार रजत! एशियाई खेलों में महिला एकल स्क्वाश में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जबरदस्त कौशल का प्रदर्शन किया, खासकर कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबले में। वह नई ऊंचाइयां हासिल करती रहें और भारत के लिए कई और गौरव हासिल करें।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कुशारे और महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक जीतने वाली पारुल चौधरी की भी सराहना की। मोदी ने कुशारे के बारे में कहा, ‘‘एशियाई खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद में सर्वेश कुशारे का ऐतिहासिक रजत! शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने इस स्पर्धा में भारत के पांच दशक लंबे पदक के इंतजार को खत्म किया है। यह दृढ़ता और संकल्प से हासिल की गई बेहद यादगार उपलब्धि है।’’ पारुल चौधरी के लिए उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक जीतने के लिए पारुल चौधरी का शानदार प्रदर्शन! उन्होंने अपनी उपलब्धि को और खास बनाते हुए पोडियम तक पहुंचने के दौरान अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनके समर्पण और दृढ़ता ने भारत को गौरवान्वित किया है। उनके आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.