LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  परबत्ता नगर पंचायत के विकास पर सांसद से मिले प्...
POLITICS Verified हिंदी

परबत्ता नगर पंचायत के विकास पर सांसद से मिले प्रतिनिधि:जनहित के मुद्दों और प्राथमिक जरूरतों पर विस्तार से हुई चर्चा

India • 12h ago • Source: publicofindia

परबत्ता नगर पंचायत परबत्ता के समग्र विकास और क्षेत्र में जनहित से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं को लेकर नगर पंचायत के चैयरमेन प्रतिनिधि रंजीत साह ने खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा आम लोगों की प्राथमिक जरूरतों को लेकर सांसद के समक्ष विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों तथा क्षेत्र के व्यवस्थित विकास को लेकर अपनी बात रखी। चैयरमेन प्रतिनिधि रंजीत साह ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र में विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में लोगों की जरूरतों के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारना और नगर को बेहतर सुविधाओं से लैस करना समय की मांग है। उन्होंने सांसद का ध्यान नगर पंचायत क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं की ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि सड़क, जल निकासी, पेयजल, अस्पताल में चिकित्सकों की मांग सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार पहल जरूरी है। साथ ही नगर पंचायत परबत्ता को एक विकसित, व्यवस्थित और सुविधायुक्त नगर के रूप में स्थापित करने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया। इस दौरान सांसद राजेश वर्मा ने चैयरमेन प्रतिनिधि रंजीत साह व अन्य प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और क्षेत्र का विकास प्राथमिकता में है। नगर पंचायत परबत्ता की आवश्यकताओं और विकास से जुड़े विषयों पर उचित स्तर पर पहल करने की बात कही।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.