LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  Medical College PG Stipend Hike: मेडिकल छात्रों...
BUSINESS Verified हिंदी

Medical College PG Stipend Hike: मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी, स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू नई दरें

India • 12h ago • Source: publicofindia

Chhattisgarh PG Stipend Hike 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट कोर्स कर रहे छात्रों के लिए मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार की ओर से 26 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, संशोधित स्टाइपेंड दरें 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगी. इस फैसले से PG मेडिकल और डेंटल छात्रों को हर महीने मिलने वाली राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी. नई व्यवस्था के तहत PG मेडिकल छात्रों के तीनों वर्षों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की गई है. पहले वर्ष के छात्रों को अब 85,050 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, जबकि पहले यह राशि 67,500 रुपये थी. दूसरे वर्ष के PG मेडिकल छात्रों का स्टाइपेंड 71,450 रुपये से बढ़ाकर 90,027 प्रतिमाह कर दिया गया है. वहीं तीसरे वर्ष के छात्रों को अब 93,996 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, जो पहले 74,600 रुपये था. इस तरह PG मेडिकल के तीनों वर्षों के छात्रों के लिए मासिक स्टाइपेंड में करीब 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. PG Dental Students को भी मिला बड़ा फायदा सरकार के फैसले का लाभ सरकारी डेंटल कॉलेजों में PG की पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी मिलेगा. हालांकि डेंटल के अलग-अलग वर्षों में संशोधित राशि में अंतर है. कोर्स पुराना स्टाइपेंड नया स्टाइपेंडPG Medical – प्रथम वर्ष 67,500 85,050PG Medical – द्वितीय वर्ष 71,450 90,027PG Medical – तृतीय वर्ष 74,600 93,996PG Dental – प्रथम वर्ष 53,500 85,050PG Dental – द्वितीय वर्ष 56,700 56,700PG Dental – तृतीय वर्ष 59,200 93,996 सरकारी आंकड़ों के अनुसार, PG Dental छात्रों के लिए स्टाइपेंड में कुल मिलाकर करीब 59 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि दूसरे वर्ष के डेंटल छात्रों की राशि 56,700 रुपये पर ही बनी हुई है. 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें सरकार के आदेश के अनुसार संशोधित स्टाइपेंड 1 अक्टूबर 2026 से योग्य PG Medical और PG Dental Residents पर लागू होगा. यानी नई दरों के प्रभावी होने के बाद पात्र छात्रों को उनके संबंधित वर्ष के अनुसार संशोधित मासिक राशि मिलेगी. यह फैसला छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (Directorate of Medical Education) की ओर से रखे गए प्रस्ताव के बाद लिया गया है. छात्रों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह फैसला? PG मेडिकल और डेंटल रेजिडेंट्स को पढ़ाई के साथ अस्पतालों में क्लिनिकल ड्यूटी और मरीजों की देखभाल जैसी जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं. ऐसे में मासिक स्टाइपेंड में बढ़ोतरी उनके लिए आर्थिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हो सकती है. खास तौर पर PG Dental के प्रथम और तृतीय वर्ष के छात्रों की स्टाइपेंड राशि में हुई बड़ी वृद्धि इस फैसले को चर्चा में लाती है. संशोधित दरों का उद्देश्य सरकारी संस्थानों में उच्च चिकित्सा शिक्षा ले रहे पात्र रेजिडेंट्स को बेहतर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है.

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.