रीवा के महसांव में जनसुनवाई के दौरान जमीन से जुड़ी समस्या बताते हुए महिला के रोने पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को फोन लगाया। महिला की परेशानी पर नाराज कलेक्टर ने तहसीलदार को फटकार लगाते हुए कहा ज्यादा उड़ रहे हो, अभी जमीन में उतार दूंगा। शर्म करो, तुम्हारे नाम से लोग रो रहे हैं। कलेक्टर ने प्रकरण की जानकारी लेकर महिला की समस्या का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास मिला, जमीन के मामले में अटका काम रविवार को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी महसांव पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताईं। इसी दौरान एक महिला जमीन से जुड़े मामले की शिकायत लेकर पहुंची। उसने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, लेकिन जमीन के प्रकरण में तहसीलदार ने स्थगन लगा दिया है। महिला के मुताबिक, इसके बाद से वह लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर काट रही है। रामजी, भारतलाल और कमलेश के नाम से प्रकरण चलने की बात भी उसने कलेक्टर को बताई। आवास मिलने के बावजूद जमीन संबंधी कार्रवाई के कारण निर्माण में परेशानी होने की बात कहते हुए वह भावुक होकर रो पड़ी। कलेक्टर ने मौके से तहसीलदार को फोन किया महिला की बात सुनने के बाद कलेक्टर ने मौके से ही गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को फोन लगाया। उन्होंने प्रकरण की स्थिति और स्थगन लगाए जाने की वजह पूछी। बातचीत के दौरान कलेक्टर ने तहसीलदार के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने महिला की समस्या का समाधान करने और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। फटकार का वीडियो सामने आया कलेक्टर और तहसीलदार के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो अब सामने आया है। इसमें कलेक्टर तहसीलदार को नाराजगी जताते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला की शिकायत के बाद हुई इस कार्रवाई की मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा रही। ग्रामीणों ने राजस्व मामलों की शिकायतें बताईं महसांव में कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों में तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने की शिकायतें भी सामने आईं। कलेक्टर ने संबंधित मामलों को सुनकर नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.