LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  भाजपा अग्रिम मोर्चों की टीमों का गठन जल्द:अग्रि...
BUSINESS Verified हिंदी

भाजपा अग्रिम मोर्चों की टीमों का गठन जल्द:अग्रिम मोर्चों की टीम गठन के लिए बैठक में मोर्चा प्रभारी से नहीं ली रायशुमारी

India • 12h ago • Source: publicofindia

भाजपा के 7 में से 6 अग्रिम मोर्चों की प्रदेश टीमों की घोषणा एक-दो दिन में हो सकती है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने 27 सितंबर, रविवार को दिनभर अग्रिम मोर्चों की प्रदेश टीमों में शामिल होने वाले सदस्यों के नाम फाइनल कर लिए हैं। खासबात ये रही कि अग्रिम मोर्चों की प्रदेश टीमों के गठन में मोर्चों के प्रदेश प्रभारियों से रायशुमारी नहीं की गई है, उन्हें बैठक में भी आमंत्रित नहीं किया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… टीम गठन को लेकर 2 घंटे तक चली बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के साथ उनकी टीम के गठन को लेकर बैठक की। प्रत्येक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष के साथ टीम को गठन को लेकर करीब एक से 2 घंटे तक चली बैठक में मोर्चे के प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम फाइनल किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, युवा मोर्चा की प्रदेश टीम की घोषणा नवरात्रि में की जाएगी। युवा मोर्चा की मौजूदा टीम इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही यात्रा कर रही है। इसलिए यात्रा समाप्त होने के बाद युवा मोर्चा की नई टीम का गठन किया जाएगा। सामाजिक-क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश जानकारी के मुताबिक अग्रिम मोर्चों की प्रदेश टीम में भी अधिकांश नए चेहरे शामिल किए गए हैं। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, अनसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अशोक रावत, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण गोंड, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शामिल थे। लेकिन बैठक में महिला मोर्चा के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, एससी मोर्चा के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, एसटी मोर्चा की प्रदेश प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका रावत, किसान मोर्चा के प्रभारी प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, ओबीसी मोर्चा के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री संजय राय को बैठक में शामिल नहीं किया गया। मोर्चा प्रभारियों को टीम गठन की बैठक में शामिल नहीं करने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा मीडिया टीम की घोषणा भी जल्द भाजपा की प्रदेश टीम टीम की घोषणा जल्द होगी। मीडिया टीम में करीब 15 से 20 प्रवक्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी और पैनलिस्ट शामिल किए जाएंगे। प्रवक्ता पद के दावेदार प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा, मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित और मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह के यहां अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा महामंत्री संगठन के करीबी हैं। इसलिए मीडिया टीम के गठन में दोनों का महत्व बढ़ गया है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.