नवादा में आगामी दुर्गापूजा और अन्य पर्व-त्योहारों को लेकर नवादा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर रविवार को पुलिस केंद्र नवादा में विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें पुलिस जवानों ने भीड़ नियंत्रण और आपात परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया। अश्रु गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल का अभ्यास मॉक ड्रिल के दौरान जवानों को भीड़ के बेकाबू होने, उपद्रव की स्थिति बनने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर तत्काल कार्रवाई के तरीके बताए गए। अश्रु गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल की प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने जवानों को संयम के साथ स्थिति नियंत्रित करने और जरूरत के अनुसार उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों पर रहेगी नजर एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि दुर्गापूजा समेत आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और पूजा पंडालों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों की गतिविधियों पर भी नजर रहेगी। अफवाहों से बचने की अपील एसपी ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा। पुलिस का लक्ष्य है कि सभी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.