IPL की तर्ज पर होगा पहला ऑल-इंडिया इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट तीन आयु वर्गों में लीग मुकाबले, रंगीन किट में उतरेंगी स्कूलों की टीमें मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रथम ऑल-इंडिया इंटर-स्कूल चौ. नरिंदर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के सह-संस्थापक स्वर्गीय चौधरी नरिंदर सिंह की स्मृति में होने वाले इस टूर्नामेंट में मुकाबले आईपीएल की तर्ज पर रंगीन किट में खेले जाएंगे। आयोजन सचिव एवं क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट तीन आयु वर्गों में लीग आधार पर आयोजित होगा। 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल (दिल्ली रोड), ऋषभ एकेडमी स्कूल, कुसुम पब्लिक स्कूल (दशरथपुर सकोती), रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, ट्रांसलम इंटरनेशनल स्कूल और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल (कोरम) की टीमें शामिल होंगी। 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग में कुसुम पब्लिक स्कूल, केएनजी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषभ एकेडमी स्कूल, रशीद एकेडमी स्कूल, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल (हापुड़) की टीमें भाग लेंगी। वहीं 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग में राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, शार्पिन पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल और डीपीएसएम पब्लिक स्कूल (बहसूमा) की प्रविष्टियां स्वीकृत हो चुकी हैं। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक स्कूल गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल या ऋषभ एकेडमी स्कूल में संपर्क कर सकते हैं।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.