LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ में रामलीला महोत्सव शुरू:प...
POLITICS Verified हिंदी

टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ में रामलीला महोत्सव शुरू:पहले दिन शिव विवाह, श्रीराम जन्म का मंचन; कल होगा धनुष यज्ञ, श्रीराम विवाह

India • 12h ago • Source: publicofindia

टीकमगढ़ जिले की नगर परिषद बल्देवगढ़ स्थित ऐतिहासिक किला परिसर में पांच दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का शनिवार रात 8:30 बजे शुभारंभ हुआ। मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव प्राचीन बलदाऊ जी मंदिर परिसर में 26 से 30 सितंबर तक चलेगा। महोत्सव का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह और नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी विश्व दीपक मिश्रा ने किया। इस दौरान एसडीएम निशांत भूरिया और तहसीलदार प्राची जैन समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। चित्रकूट के कलाकारों ने बांधा समां एसडीएम निशांत भूरिया ने बताया कि महोत्सव में 'श्री रामलीला गुरुकुल संस्थान, चित्रकूट' के कलाकारों ने लीलाओं की प्रस्तुति दी। पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों के सामने शंकर विवाह, श्रीराम जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। आगे ऐसा रहेगा रामलीला का 5 दिवसीय शेड्यूल 27 सितंबर: धनुष यज्ञ, श्रीराम विवाह, वन गमन और केवट प्रसंग। 28 सितंबर: राजा दशरथ देवलोक गमन, भरत मिलाप और सीता हरण। 29 सितंबर: शबरी प्रसंग, श्रीराम-सुग्रीव मैत्री और लंका दहन। 30 सितंबर: लंका युद्ध, रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक के साथ महोत्सव का समापन होगा।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.