OnePlus 16 को लेकर कंपनी लगातार नई जानकारियां सामने ला रही है और अब फोन के कैमरा सेटअप से पर्दा भी उठ गया है. OnePlus 16 में पहले डिजाइन, डिस्प्ले और स्टोरेज वेरिएंट से जुड़ी जानकारी सामने आई थी, जबकि अब OnePlus ने इसके कैमरों की पूरी डिटेल शेयर की है. नई जानकारी के मुताबिक, फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ दो 50MP रियर कैमरे मौजूद होंगे. कंपनी ने कैमरा फीचर्स के साथ Oppo के Lumo इमेजिंग इंजन से जुड़ी जानकारी भी दी है. OnePlus 16 में मिलेगा 200MP का मेन कैमरा OnePlus 16 का सबसे बड़ा कैमरा अपग्रेड इसका 200MP प्राइमरी सेंसर है. इसमें 1/1.4-इंच सेंसर और f/1.6 अपर्चर दिया गया है. फोन के मेन कैमरे को लेकर कंपनी ने इस बार बड़ा बदलाव किया है. 50MP के दो रियर कैमरे भी मौजूद फोन का अल्ट्रावाइड कैमरा 50MP का होगा और इसमें 116 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू मिलेगा. वहीं, टेलीफोटो कैमरे में भी 50MP सेंसर का इस्तेमाल किया गया है. यह Sony IMX882 सेंसर के साथ आता है और 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा,हालांकि टेलीफोटो जूम के मामले में OnePlus 16 पिछले मॉडल से थोड़ा पीछे रहेगा. OnePlus 15 में 3.5X ऑप्टिकल जूम दिया गया था, जबकि नए मॉडल में 3X जूम मिलेगा. सेल्फी कैमरा भी हुआ अपग्रेड OnePlus 16 में फ्रंट कैमरे को भी अपग्रेड किया गया है. जहां पिछले मॉडल में 32MP का सेल्फी कैमरा था, वहीं नए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. इसके अलावा, कंपनी फोन के कैमरा सिस्टम में Oppo का Lumo कलर मैनेजमेंट सिस्टम भी शामिल करेगी. इसमें Open Gate सपोर्ट भी दिया जाएगा. यह भी पढ़ें - घर या ऑफिस की कनेक्टिविटी कितनी अच्छी? TRAI का DCR बताएगा रेटिंग चार स्टोरेज वेरिएंट में आएगा फोन OnePlus 16 तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा, जिनके नाम Tomorrow Star, Martian Masterpiece और Dark Forest हैं. फोन को चार RAM और स्टोरेज कॉम्बिनेशन में पेश किया जाएग. जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB शामिल है. Snapdragon 8 Elite Gen 6 से लैस होगा कंपनी पहले ही बता चुकी है कि OnePlus 16 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट मिलेगा. यह 2nm प्रोसेस पर आधारित है. रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में BOE की 165Hz डिस्प्ले होगी, जो गेमिंग मोड में 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है. OnePlus 16 को चीन में अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने 28 सितंबर को OnePlus Game Conference 2026 भी आयोजित करने की जानकारी दी है, जहां फोन की परफॉर्मेंस से जुड़ी और डिटेल सामने आने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें - ChatGPT से भूलकर भी न कराएं ये 5 काम! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.