ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता,25 सितंबर: BLKGNIT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IPU कैंपस) के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए नोएडा सेक्टर-2 स्थित CETPA Infotech में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आईटी उद्योग के कार्यक्षेत्र, आधुनिक तकनीकों और रोजगार की बदलती आवश्यकताओं से व्यावहारिक रूप से रूबरू कराना था। संस्थान के चेयरमैन बी.एल. गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस औद्योगिक भ्रमण का संयोजन ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के ट्रेनिंग विभाग द्वारा किया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने उद्योग विशेषज्ञों से संवाद किया और आईटी क्षेत्र में आवश्यक कौशल, करियर संभावनाओं, प्रशिक्षण तथा स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। छात्रों के लिए डेटा एनालिटिक्स, पावर BI, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) विषयों पर जानकारीपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने इन तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग और आईटी क्षेत्र में उभरते करियर अवसरों से अवगत कराया। औद्योगिक भ्रमण से छात्रों को कक्षा में अर्जित ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर मिला। साथ ही, उन्हें उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने तकनीकी कौशल को विकसित करने और बदलती तकनीक के साथ लगातार अपने ज्ञान को अपडेट करने के लिए प्रेरित किया गया।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.