सुपौल में गरीब चौपाल यात्रा के तहत शनिवार को हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन सुपौल पहुंचे। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आयोजित चौपाल में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही समर्थकों ने उनका स्वागत किया। चौपाल में जुटी भीड़ को देखकर संतोष कुमार सुमन ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि गरीब चौपाल यात्रा का उद्देश्य समाज के लोगों को जागरूक करना और उनकी समस्याओं को करीब से समझना है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… हर जिले में लोगों की समस्याएं जानने की पहल मंत्री ने कहा कि समाज का एक बड़ा वर्ग आज भी पिछड़ा हुआ है। ऐसे में लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से हर जिले में गरीब चौपाल यात्रा आयोजित की जा रही है। चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि सामने आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित स्तर पर पहल की जाएगी। जब समाज के लोगों की समस्याएं दूर होंगी, तभी समाज का विकास होगा और लोग अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठा सकेंगे। बोले- आरक्षण का लाभ वंचित वर्गों तक पहुंचना जरूरी आरक्षण के मुद्दे पर संतोष सुमन ने कहा कि यदि आरक्षण का लाभ कुछ लोगों तक ही सीमित रह जाता है तो इसके वर्गीकरण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के वर्गीकरण से उन लोगों तक भी इसका लाभ पहुंच सकेगा, जो अब तक अपेक्षित लाभ से वंचित रहे हैं। बच्चियों से छेड़खानी की घटनाओं पर जताई चिंता मंत्री ने हाल के दिनों में विभिन्न जिलों में बच्चियों के साथ छेड़खानी की घटनाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे मामलों को लेकर गंभीर है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हजारों लोगों ने सौंपे आवेदन गरीब चौपाल में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन मंत्री को सौंपे। संतोष सुमन ने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों पर समुचित रूप से पहल करने का प्रयास किया जाएगा।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.