LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  TECHNOLOGY  /  Xiaomi 17T vs iQOO 16: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन से...
TECHNOLOGY Verified हिंदी

Xiaomi 17T vs iQOO 16: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल में कौन सा स्मार्टफोन लें? जानें किसमें मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स

India • 12h ago • Source: publicofindia

Xiaomi 17T vs iQOO 16: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल की शुरुआत जल्दी ही होने वाली है. यूजर्स बेसब्री से इस सेल का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे स्मार्टफोन से लेकर टीवी और फ्रिज आदि जैसे प्रोडक्ट्स ले सकें. बहुत से लोग कई स्मार्टफोन्स को लेकर परेशान हैं कि आखिर उन्हें कौन सा स्मार्टफोन लेना चाहिए. बहुत से लोग Xiaomi 17T vs iQOO 16 को लेकर कंफ्यूज हैं कि इनमें से कौन सा स्मार्टफोन लेना सही रहेगा. यह दोनों ही स्मार्टफोन्स काफी दमदार और परफॉर्मेंस में भी काफी बेहतरीन हैं. दोनों स्मार्टफोन्स में बैटरी से लेकर कीमत भी काफी किफायती मानी जाती है. चलिए विस्तार से जानते हैं इन दोनों के फीचर्स के बारे में. फीचर्स में कौन ज्यादा किफायती? Xiaomi 17T में आपको 6.78 इंच की 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर भी मिल जाता है. इसके अलावा 6500 mAh की बैटरी का भी मिलती है. इसमें आपको 3500 निट्स पीक की ब्राइटनेस भी मिलती है. वहीं, दूसरी ओर वहीं, दूसरी तरफ iQOO 16 में 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी जाती है, जिसमें ultra-high 165Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट भी दिया जाता है. इस फोन में आपको 8,500mAh से 9,000mAh की दमदार बैटरी भी दी जा सकती है. परफॉर्मेंस में कौन सा फोन ज्यादा आगे? Xiaomi 17T Pro में आपको HDR10+ सपोर्ट कैमरा दिया जाता है, जिसमें ट्रिपल सेटअप कैमरा मिलता है. इस फोन में आपको 50MP का ब्राइट फ्यूजन 950 मेन सेंसर और 50MP पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस भी दिया जाता है. वहीं, इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. वहीं, दूसरी तरफ, iQOO 16 में ट्रिपल लेंस सेटअप दिया जाता है. इस फोन में 50MP प्राइमरी सेंसर और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस दिया जाता है इसके साथ ही साथ इसमें 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जाता है.

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.