LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  सपा नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, 8 बार विधायक ...
GENERAL Verified हिंदी

सपा नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, 8 बार विधायक रहे:लखनऊ PGI में अंतिम सांस ली; अखिलेश यादव समेत सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

India • 13h ago • Source: publicofindia

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGI) में अंतिम सांस ली। वे 80 साल के थे। उनके निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताया। अखिलेश ने लिखा- “समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।” लखनऊ PGI में चल रहा था इलाज परिवार के मुताबिक, वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका लखनऊ के PGI में इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी कलावती देवी और एक बेटा है। निधन की खबर मिलते ही बलिया और लखनऊ में उनके समर्थकों और सपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सपा नेता और कार्यकर्ता उनके आवास और अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी उनके निधन पर शोक जताया। छात्र जीवन से समाजवादी आंदोलन से जुड़े राम गोविंद चौधरी का जन्म 9 जुलाई 1946 को बलिया जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम द्वारिका चौधरी और मां का नाम तिलेश्वरी देवी था। उन्होंने टीडी कॉलेज, बलिया से पोस्ट ग्रेजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई की। चौधरी छात्र जीवन से ही समाजवादी विचारधारा से जुड़ गए थे। आपातकाल के दौरान उन्होंने संपूर्ण क्रांति आंदोलन में हिस्सा लिया और जेल भी गए। उस समय बलिया के ज्यादातर कार्यकर्ता 19 महीने बाद जेल से बाहर आए थे, लेकिन राम गोविंद चौधरी 25 महीने बाद रिहा हुए थे। 2022 में बांसडीह सीट से चुनाव हार गए 2022 के विधानसभा चुनाव में राम गोविंद चौधरी बांसडीह सीट से भाजपा की केतकी सिंह से चुनाव हार गए थे। राम गोविंद चौधरी को समाजवादी आंदोलन का प्रमुख नेता माना जाता था। वे मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के करीबी रहे। शिक्षा और पिछड़े वर्गों से जुड़े मुद्दे वे लगातार उठाते रहे। हाल के सालों में भी वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के तौर पर सक्रिय रहे। वे सरकार की नीतियों को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे। चंद्रशेखर से मुलाकात के बाद तेज हुआ राजनीतिक सफर 1977 के लोकसभा चुनाव के दौरान राम गोविंद चौधरी की मुलाकात पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से हुई। जेल से रिहा होने के बाद चंद्रशेखर उनके काम से प्रभावित हुए और उन्हें अपना करीबी साथी बनाया। इसके बाद चौधरी का राजनीतिक सफर तेजी से आगे बढ़ा। राम गोविंद चौधरी कई बार विधायक रहे। उन्होंने बांसडीह विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव की सरकार में वे बेसिक शिक्षा और बाल विकास एवं पोषण मंत्री रहे। इसके बाद 2017 से 2022 तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मां-भाई का शव नहीं मिला तो लिपटकर रोए:किसी ने पायल से पहचाना तो कोई कंकाल देखता रहा; नोएडा में जिंदा जले 9 लोग कोई जली लाश के जेवर देखकर अपनों की पहचान कर रहा था, तो कोई कंकाल के ढांचे से। गुरुवार (24 सितंबर) को पूरा दिन नोएडा के जिला अस्पताल स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस की यही हाल रहा। रोते-बिलखते लोग अपने घरवालों के बारे में जानने के लिए इधर से उधर भटकते रहे।दरअसल, नोएडा में बुधवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्री जिंदा जल गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.