LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  किशनगंज में गणपति विसर्जन पर श्रद्धालुओं की भीड...
POLITICS Verified हिंदी

किशनगंज में गणपति विसर्जन पर श्रद्धालुओं की भीड़:पुलिस फोर्स तैनात, ढोल-नगाड़ों के साथ रमजान नदी में हुआ विसर्जन

India • 13h ago • Source: publicofindia

किशनगंज शहर में शुक्रवार शाम को गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से हुआ। इस दौरान शहर गणपतिमय हो गया और सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धरमगंज रेलवे गेट स्थित प्रसिद्ध ठाकुरबाड़ी राधा कृष्ण हनुमान विष्णु मंदिर में गणेश चतुर्थी पर 11 दिनों तक गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की गई थी। इस दौरान रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। नम आंखों से बप्पा को विदाई दी 11 दिनों की पूजा के बाद शुक्रवार को मंदिर समिति ने भव्य विसर्जन समारोह किया। विसर्जन से पहले मंदिर परिसर में अंतिम आरती हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद नम आंखों से बप्पा को विदाई दी गई। ढोल-नगाड़े, बैंड पार्टी और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन विसर्जन शोभायात्रा धरमगंज से निकलकर कैल्टेक्स चौक, धर्मशाला रोड, फल चौक, नीमचंद रोड, गांधी चौक और अस्पताल रोड होते हुए धोबी घाट पहुंची। अंत में शहर के धोबी घाट स्थित रमजान नदी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा और विसर्जन स्थलों पर पुलिस तैनात रही।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.