LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  कोई मां कच्चे घर में न रहे, 1,16,667 गरीब परिवा...
BUSINESS Verified हिंदी

कोई मां कच्चे घर में न रहे, 1,16,667 गरीब परिवारों को पक्की छत की सौगात, ₹816.67 करोड़ किये अवमुक्‍त : केशव प्रसाद मौर्य

India 13h ago Source: publicofindia

उत्‍तर प्रदेश 1,16,667 लाभार्थियों के मुख्‍यमंत्री आवास निर्माण के लिए द्वितीय किश्त के रूप में ₹816.6690 करोड़ (₹81,666.90 लाख) की धनराशि जारी की जिसमें अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग को उनके पक्के आवास निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रदान की गई है। केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका निरंतर प्रयास रहा है कि गांवों का विकास तेज होगा तो उत्तर प्रदेश का विकास होगा और उत्तर प्रदेश के विकास से देश के विकसित भारत के संकल्प को गति मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास निर्माण में पात्र लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और शासन द्वारा निर्धारित धनराशि समय से उनके खातों में पहुंचाई जाए। श्री मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य केवल आवास उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की मजबूत आधारशिला प्रदान करना है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के विकसित भारत-2047 के संकल्प के अनुरूप विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से गांवों में सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को भी गति मिल रही है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.