LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  श्रम-विभाग की कार्रवाई से दो-श्रमिकों को मिला म...
POLITICS Verified हिंदी

श्रम-विभाग की कार्रवाई से दो-श्रमिकों को मिला मेहनत का पैसा:जमशेद को 2.56 लाख और परवेज को 39 हजार का चेक मिला

India 12h ago Source: publicofindia

बागपत में लंबे समय से बकाया मजदूरी के लिए परेशान दो श्रमिकों को आखिरकार उनका हक मिल गया। श्रम विभाग की कार्रवाई के बाद राजमिस्त्री जमशेद को 2 लाख 56 हजार रुपये और पत्थर लगाने वाले परवेज को 39 हजार रुपये का चेक मिला। यह मामला मकान बनाने वाले राजमिस्त्री जमशेद और बड़ौत में पत्थर लगाने वाले परवेज से जुड़ा है। दोनों ने अपना काम पूरा कर लिया था, लेकिन उन्हें उनकी मजदूरी नहीं मिली थी। काफी इंतजार के बाद उन्होंने श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराई। मामले को सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल के सामने पेश किया गया। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को सुना गया और श्रमिकों के हक में आदेश दिए गए। हालांकि, आदेश के बाद भी बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद श्रम विभाग ने नियमों के हिसाब से वसूली की कार्रवाई शुरू की और बकाया रकम वसूल की। सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने बताया कि मजदूरी से जुड़ी शिकायतों को नियमों के हिसाब से निपटाकर श्रमिकों को उनका हक दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आदेश के बाद भी भुगतान न होने पर नियमों के तहत वसूली की कार्रवाई की जाती है। इन दोनों मामलों में भी इसी प्रक्रिया से बकाया राशि वसूल कर श्रमिकों को भुगतान कराया गया। वसूली के बाद जमशेद को 2.56 लाख रुपये और परवेज को 39 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। लंबे समय से रुकी मजदूरी मिलने से दोनों श्रमिकों को राहत मिली। उन्होंने श्रम विभाग की कार्रवाई के लिए शुक्रिया अदा किया।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.