राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद अब बीजेपी पंचायत चुनाव का आगाज करने जा रही है। बीजेपी के पंचायत चुनाव प्रचार अभियान का आगाज शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन जयपुर के दादिया से करेंगे। नितिन नवीन दादिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती समारोह पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित बीजेपी पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों के साथ पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। नितिन नवीन इस मौके पर पंचायत चुनाव का आगाज करते हुए 90 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। यह प्रचार रथ हर पंचायत तक पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां को जनता के बीच लेकर जाएंगे। दोपहर बाद नितिन नवीन बिड़ला ऑडिटॉरियम में युवाओं से संवाद भी करेंगे। नितिन नवीन 5 महीने में दूसरी बार राजस्थान आ रहे हैं, वह इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद 27 अप्रैल को टोंक व जयपुर के दौरे पर आए थे। पार्टी के प्रमुख नेताओं की ले सकते है बैठक नितिन नवीन अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार रात जयपुर पहुंचेंगे। शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे अल्बर्ट हॉल पर पीएम मोदी के जन्मदिन पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे दादिया में आयोजित होने वाले सम्मेलन में शिरकत करेंगे। वहीं शाम को बिरला ऑडिटोरियम में युवाओं से संवाद करेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय अध्य्क्ष पार्टी पदाधिकारियों और प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भी कर सकते हैं।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.