मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ रुपए की लागत से सात विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों के तहत क्षेत्र की अनधिकृत कॉलोनियों में सड़क और नालियों की स्थिति सुधारी जाएगी। वहीं, नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र की छह अन्य अनधिकृत कॉलोनियों में 33 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 10 विकास कार्य पहले से चल रहे हैं। इस तरह क्षेत्र में कुल 58 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 17 विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शुरू किए गए सात कार्यों में ईस्ट कृष्णा विहार के अलग-अलग हिस्सों और शिव विहार में सड़क व नालियों का सुधार शामिल है। ईस्ट कृष्णा विहार के भाग-1 से भाग-6 तक और शिव विहार में विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.