LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  प्रयागराज में आरपी रस्तोगी कॉलेज की टीम ने जीती...
GENERAL Verified हिंदी

प्रयागराज में आरपी रस्तोगी कॉलेज की टीम ने जीती स्पर्धा:कबड्डी प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

India 13h ago Source: publicofindia

प्रयागराज के आरपी रस्तोगी इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को तहसील स्तरीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में 22 माध्यमिक विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-19 वर्ग के फाइनल में मेजबान आरपी रस्तोगी इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम ने जनता इंटर कॉलेज मऊआइमा को हराकर ट्रॉफी जीती। टूर्नामेंट तीन अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित किया गया था। अंडर-14 वर्ग के फाइनल में विक्रमादित्य सिंह इंटर कॉलेज (गोरापुर) ने अयोध्या प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज (सिंगापुर) को हराया। अंडर-17 वर्ग में पीडी मेमोरियल इंटर कॉलेज (कृपालपुर) ने आरपी रस्तोगी कॉलेज की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी के साथ-साथ विद्यालय परिसर में बौद्धिक और रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी हुईं। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। दोनों स्पर्धाओं से कुल 10 मेधावी (5-5 विद्यार्थी) अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह और क्षेत्रीय पार्षद आरती मौर्य ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. लालजी यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला सूचना अधिकारी जेएन यादव ने की। अरविंद सिंह, रवि भूषण और डॉ. अजय यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। मंडलीय खेलकूद सचिव राजकुमार, व्यायाम शिक्षक अली अहमद और सभी शिक्षकों व आयोजन समिति के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। इसमें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.