LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  SPORTS  /  पदोन्नति की बात करने पशुपालन एवं डेयरी विभाग कर...
SPORTS Verified हिंदी

पदोन्नति की बात करने पशुपालन एवं डेयरी विभाग कर्मचारी जुटे:एक रहकर निकालेंगे समस्याओं का समाधान; विभाग में खेल खिलाने की बात पर जोर

India 13h ago Source: publicofindia

पशुपालन एवं डेयरी विभाग तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का भोपाल संभागीय सम्मेलन रविवार दोपहर रायसेन के मुखर्जी नगर स्थित शगुन गार्डन में हुआ। इस सम्मेलन में भोपाल संभाग के साथ ही मध्यप्रदेश के कई जिलों से कर्मचारी और संघ के पदाधिकारी पहुंचे। सम्मेलन का मुख्य मकसद प्रदेशभर के पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को एक साथ लाना था। इससे उनका आपसी परिचय और तालमेल बढ़ेगा। साथ ही, विभागीय कामों के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति बनाना भी इसका उद्देश्य था। कर्मचारियों ने पदोन्नति सहित कई विभागीय समस्याओं पर बात की। संघ के वरिष्ठ सलाहकार आरके बघेल ने बताया कि कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़ी कई समस्याओं पर सम्मेलन में चर्चा हुई। इनमें से ज्यादातर मामलों का समाधान विभाग के स्तर पर हो चुका है। हालांकि, एक मामले पर अभी काम चल रहा है। संबंधित अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिया है। संघ के जिला अध्यक्ष कैलाश रघुवंशी ने कहा कि ऐसे सम्मेलनों के जरिए तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं को समझा जा रहा है। साथ ही, उनके समाधान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। सम्मेलन में इस बात पर भी चर्चा हुई कि दूसरे विभागों की तरह पशुपालन विभाग में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएं। कर्मचारियों ने इस दिशा में पहल करने पर सहमति दी। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों के बीच आपसी जुड़ाव और तालमेल बढ़ेगा।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.