LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  सीतामढ़ी में महावीरी झंडा मेले की ड्रोन से होगी...
POLITICS Verified हिंदी

सीतामढ़ी में महावीरी झंडा मेले की ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग:SDM ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी

India 13h ago Source: publicofindia

सीतामढ़ी के रीगा में 25 और 26 सितंबर को महावीरी झंडा महोत्सव और मेला होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन शांतिपूर्ण हो, इसके लिए रविवार को रीगा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम आनंद कुमार, एएसपी आशीष आनंद, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य और गणमान्य लोग शामिल हुए। रीगा का महावीरी झंडा जिले के बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। ड्रोन से भी की जाएगी निगरानी दो दिन चलने वाले इस आयोजन में सीतामढ़ी के साथ-साथ आसपास के जिलों और नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण, यातायात, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए खास योजना बनाई है। अधिकारियों ने बैठक में साफ किया कि जुलूस के दौरान तय रूट और प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। डीजे और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए भी आयोजकों को नियम मानने को कहा गया। प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल देना - SDM संवेदनशील जगहों पर पुलिस तैनात रहेगी और ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह, गलत जानकारी या आपत्तिजनक पोस्ट फैलाने वालों पर पुलिस नजर रखेगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम आनंद कुमार ने बताया कि महावीरी झंडा आस्था और परंपरा का आयोजन है। प्रशासन की पहली प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल देना है। उन्होंने सभी समितियों से नियमों और तय रूट का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा। एएसपी आशीष आनंद ने कहा कि जुलूस और मेले के लिए काफी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ड्रोन और दूसरे तरीकों से भी निगरानी होगी। शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.